
वार्ड आरक्षण की पूरी प्रक्रिया के बाद नगर निगम के 80 वार्डों में सामान्य वर्ग के लिए 48 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें 32 वार्ड सामान्य ओपन और 16 वार्ड सामान्य महिला के लिए रखे गए हैं। सामान्य ओपन के 32 वार्डों में वार्ड नंबर 01, 03, 05, 10, 12, 15, 18, 19, 20, 24, 25, 26, 28, 29, 33, 39, 44, 45, 46, 49, 50, 51, 53, 54, 56, 63, 64, 66, 70, 75, 78 और 80 शामिल हैं। सामान्य महिला के लिए वार्ड नंबर 04, 08, 16, 17, 27, 31, 35, 36, 40, 52, 57, 58, 60, 69, 73 और 76 आरक्षित किए गए हैं। ओबीसी वर्ग के लिए कुल 16 वार्ड आरक्षित हैं। इनमें 11 ओबीसी ओपन वार्ड हैं। वार्ड नंबर 02, 06, 11, 14, 21, 22, 23, 48, 71, 72 और 74 ओबीसी ओपन के लिए हैं। वहीं ओबीसी महिला के लिए वार्ड नंबर 34, 38, 55, 61 और 68 आरक्षित किए गए हैं। एससी वर्ग के लिए कुल 8 वार्ड आरक्षित हैं। इनमें एससी ओपन के वार्ड नंबर 07, 09, 30, 32 और 37 शामिल हैं, जबकि एससी महिला के लिए वार्ड नंबर 47, 59 और 67 आरक्षित हैं। एसटी वर्ग के लिए भी 8 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें एसटी ओपन के वार्ड नंबर 41, 43, 65, 77 और 79 हैं, जबकि एसटी महिला के लिए वार्ड नंबर 13, 42 और 62 आरक्षित किए गए हैं। वहीं मेयर पद इस बार अनारक्षित रखा गया है। इसका मतलब है कि किसी भी वर्ग का व्यक्ति मेयर पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज होने की उम्मीद है। हालांकि, किस वार्ड में किस वर्ग के लिए आरक्षण हुआ है, इसकी वार्डवार स्थिति के आधार पर ही स्थानीय दावेदारों की राजनीतिक तस्वीर और स्पष्ट होगी। फिलहाल 80 वार्डों की आरक्षण व्यवस्था तय होने के साथ नगर निगम चुनाव को लेकर अब पार्टी स्तर पर भी तैयारियां शुरू हो गई है

14 Aug 2026