
कोटड़ा थाना क्षेत्र के सड़ा गांव में एक युवती के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। प्रार्थी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि अभियुक्त किशन उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। यह घटना मार्च महीने की बताई जा रही है, जिस पर परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 3 नवंबर को मामला दर्ज किया। कोटड़ा थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) में केस दर्ज कर एएसआई लालाराम के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी है।
04 Nov 2026