
उदयपुर के टेकरी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने सूरजपोल थाने में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी राज उर्फ टिंकू पुत्र महेंद्र बंजारा, निवासी उत्तर प्रदेश ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद आरोपी ने उस पर जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़िता के मना करने पर आरोपी फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने धारा 75(2), 76, 308(4) बीएनएस और 66D, 66E, 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह द्वारा की जा रही है।
04 Nov 2026