
दीपावली के मौके पर मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने भीलवाड़ा में बड़ा एक्शन लिया है। टीम ने तड़के भदाली खेड़ा चौराहे पर बीकानेर से आ रही एक प्राइवेट ट्रेवल्स बस से करीब 500 किलोग्राम संदिग्ध मावा जब्त किया। लावारिस मिले इस मावे पर किसी ने दावा नहीं किया। सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा के मुताबिक त्योहारी सीजन में शुद्धता जांचने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।
04 Nov 2026