
मामला हाथीपोल थाना क्षेत्र का है, जहां चेतक सर्कल स्थित राजस्थान महिला परिषद स्कूल हॉस्टल में रह रही बच्ची मंगलवार शाम अचानक लापता हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। बच्ची के बिना बताए कहीं चले जाने के बाद हॉस्टल स्तर पर उसकी तलाश की गई, लेकिन जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।इसके बाद प्रार्थीया की ओर से हाथीपोल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब बच्ची के लापता होने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। मामले की जांच हाथीपोल थाने के एएसआई जगदीश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस हॉस्टल से बच्ची के निकलने के घटनाक्रम सहित आसपास के क्षेत्र में उसकी संभावित गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही बच्ची के बारे में संबंधित लोगों से पूछताछ कर सुराग तलाशे जा रहे हैं। फिलहाल बच्ची के लापता होने के कारणों और उसके साथ क्या हुआ, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

19 Aug 2026