
उदयपुर जिले में एक ही दिन में पांच बेटियों के अचानक गायब होने की खबरों से सनसनी फैल गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कानोड़ थाने में चैनपुरिया क्षेत्र से दो चचेरी नाबालिग बहनों के बिना बताए गायब होने का मामला दर्ज हुआ है, जिसकी जांच सहायक उपनिरीक्षक कानाराम कर रहे हैं। दूसरी ओर, वल्लभनगर थाना क्षेत्र के आडाडोल भानामगरा से भी एक बेटी के घर से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसकी जांच एएसआई रामानंद को सौंपी गई है। शहर के हाथीपोल इलाके में पंचवटी चौराहे पर खिलौने और गुब्बारे बेचने वाली एक मासूम बच्ची अचानक ओझल हो गई, जिसकी जांच एएसआई शंभूसिंह कर रहे हैं। वहीं सवीना थाना क्षेत्र के धोली की पाटी से भी तीन दिन पहले शाम को अचानक गायब हुई एक बेटी की रिपोर्ट दर्ज हुई है, जिसकी जांच हैड कांस्टेबल मोहन सिंह कर रहे हैं। एक ही दिन में दर्ज इन पांचों मामलों के बाद पीड़ित परिजन अनहोनी की आशंका से बदहवास हैं। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है, लेकिन एक साथ पांच बेटियों के गायब होने से पूरे उदयपुर जिले में चिंता का माहौल है
05 Nov 2026