
उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के ढीकली वाड़ा में बेखौफ चोरों ने नगर निगम स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाषचंद्र शर्मा के सूने घर को निशाना बनाया। परिवार अजमेर गया हुआ था, तभी चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर 1.25 लाख कैश और 3 लाख के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। जाते-जाते चोर घर के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
01 Oct 2026