
सलूंबर जिले में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला सलूंबर थाना क्षेत्र के डाल गांव से सामने आया है, जहां देर रात चोरों ने एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पांच सूने मकानों को अपना निशाना बना डाला। हैरानी की बात ये है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई… लेकिन चोर बेखौफ नजर आए।थाना सलूंबर के डाल गांव में रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पांच सूने मकानों के ताले तोड़े… घरों के अंदर घुसकर अलमारियां और पेटियां तोड़ दीं… और सामान को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। सीसीटीवी कैमरों में कैद तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर गांव की गलियों में आराम से घूम रहे हैं। उनके हौसले इतने बुलंद थे कि उन्हें किसी का डर नहीं था।बताया जा रहा है कि गांव के मुख्य चौराहे पर स्थित तीन मकानों को भी निशाना बनाया गया।चोरों ने बाहर से किवाड़ बंद कर दिए,जिससे अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।थाना अधिकारी हेमेंद्र चौहान अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।"रात में कुछ पता ही नहीं चला, सुबह देखा तो ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था।"बढ़ती चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।अब सवाल यह है कि आखिर चोर इतने बेखौफ क्यों हैं… और सुरक्षा व्यवस्था कब तक चाक-चौबंद होगी?
01 May 2026