
उदयपुर के भुवाणा स्थित सर्विस रोड पर होटल संचालकों की मनमानी चरम पर पहुंच गई है। होटल मालिक बिना किसी अनुमति के सड़क पर अवैध पार्किंग करवा रहे हैं, जिससे आए दिन भीषण ट्रैफिक जाम लग रहा है। हद तो तब हो जाती है जब विरोध करने पर होटल वाले स्थानीय निवासियों के साथ अभद्रता और बदसलूकी पर उतारू हो जाते हैं। आम नागरिक सवाल उठा रहे हैं कि सार्वजनिक सड़क को निजी पार्किंग बनाने की इजाजत इन होटल वालों को किसने दी? परेशान क्षेत्रवासियों ने अब नगर निगम से इस अवैध कब्जे और तानाशाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

26 Oct 2026