
उदयपुर शहर के बड़गांव क्षेत्र में गुरुवार रात पहाड़ी पर आग लग गई। आग पर रात को ही कंट्रोल कर लिया गया लेकिन धुआं आज सुबह उठता दिखाई दिया। पहाड़ी के पास ही आबादी इलाका का है। ऐसे में एक टीम वहां तैनात की गई है, ताकि कोई हानि न हो।बड़गांव क्षेत्र के रामगिरी के पास की पहाड़ियों पर आग लगी थी। उदयपुर विकास प्राधिकरण और पंचायतीराज क्षेत्र की इन पहाड़ियों पर आग बुझाने के लिए रात को ही अग्निशमन स्टेशन से दमकल भेजी गई थी। आग पहाड़ के टॉप की तरफ थी।जब लपटें नीचे की तरफ आई, तब दमकल के जरिए आग पर काबू पाया गया। धुआं आज सुबह तक उठता नजर आया। वहीं पहाड़ी के पास ही छितरा आबादी इलाका है। वहां पर आग न पहुंचे, इसके लिए मौके पर तक टीम तैनात की गई।
09 Sept 2026