
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04141, खजुराहो-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन 8 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक संचालित होगी। यह ट्रेन खजुराहो से प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को रात 8:00 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5:50 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04142, उदयपुर सिटी-खजुराहो स्पेशल ट्रेन 9 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन उदयपुर सिटी से प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को रात 10:00 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:45 बजे खजुराहो पहुंचेगी। यह स्पेशल रेलसेवा दोनों दिशाओं में दुरियागंज, छतरपुर, टीकमगढ़, झांसी, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, बूंदी, चंदेरिया, कपासन, मावली और राणाप्रताप नगर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। कुल 18 डिब्बों वाली इस ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 5 स्लीपर, 10 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल रहेंगे।
01 Oct 2026