
अमेरिका-इजराइल और ईरान के तनाव का असर अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर उदयपुर में भी दिखने लगा है। तेल कंपनियों की ओर से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोक लगाने के बाद शहर के होटल-रेस्टोरेंट में इसका असर सीधे दिखने को मिल रहा है। एक या दो दिन में कॉमर्शियल सिलेंडर का स्टॉक खत्म होने के बाद रेस्टोरेंट से लेकर चाय-नाश्ते की दुकानें भी प्रभावित होने की संभावना है।होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने कहा- कॉमर्शियल गैस सप्लाई के चलते यदि कारोबार बंद होते हैं तो वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। शटडाउन की नौबत आ सकती है। इधर, टूरिज्म से जुड़े होटल एसोसिएशन ने कहा- पर्यटकों और शादियों पर भी इसका असर दिखेगा और अभी से परेशानियां खड़ी होने लगी हैं।