
उदयपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक व्यक्ति की अपहरण कर हत्या कर दी गई। सुखेर थाना क्षेत्र में 26 जून को मावली निवासी हिम्मत सिंह सोलंकी (45) महिला मित्र का कैलाशपुरी में इंतजार कर रहे थे। तभी पिकअप में सवार होकर 7-8 लोग आए और हिम्मत सिंह का अपहरण करके करीब 10 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर ले गए थे। इसके बाद हिम्मत सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।हिम्मत सिंह के घर नहीं लौटने पर परेशान परिजनों ने इस संबंध में सुखेर थाने में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने 27 जून को सर्च अभियान चलाया। इसके बाद हिम्मत सिंह का शव पेसेफिक अस्पताल के पीछे पहाड़ी पर शनिवार शाम करीब 5 बजे मिला था।घटना के विरोध में राजपूत करणी सेना और समाज के लोगों ने रविवार को एमबी हॉस्पिटल में प्रदर्शन किया। हिम्मत सिंह शादीशुदा थे। उनके दो बच्चे हैं।सुखेर के थानाधिकारी भरत योगी ने बताया- पुलिस चार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस ने महिला को भी आरोपी बनाया है।जानकारी के अनुसार- मावली निवासी हिम्मत सिंह 26 जून को कार से कैलाशपुरी गए थे। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके हिम्मत सिंह एक महिला का इंतजार कर रहे थे। करीब 10 मिनट बाद बिना नंबर की सफेद पिकअप आई और उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप में से 7 से 8 बदमाश उतरे।बदमाश ने लाठियों और पत्थरों से कार के कांच तोड़ दिए और हिम्मत सिंह को लाठियों से बेरहमी से पीटा। फिर पिकअप में पटककर अपहरण कर ले गए थे।करणी सेना ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मृतक परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। इसके बाद जिला प्रशासन के साथ बातचीत हुई। इसमें मृतक के परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने का निर्णय हुआ। प्रदर्शन शांत होने के बाद मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया।

25 Jun 2026