
झीलों की नगरी उदयपुर के मशहूर स्वर्ण शिल्पी डॉ. इकबाल सक्का की कला का डंका अब पूरी दुनिया में बजने जा रहा है। अपनी सूक्ष्म कलाकारी के लिए मशहूर डॉ. सक्का ने विश्व शांति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अनोखा कीर्तिमान रचा है। उन्होंने दुनिया के 195 राष्ट्रों के लिए महज 195 मिनट में चांदी के 195 सूक्ष्म तिरंगे झंडे तैयार किए हैं। यह अपने आप में एक ऐसा अनोखा विश्व रिकॉर्ड है, जहां एक साथ 195 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का दावा पेश किया गया है। इन झंडों की सूक्ष्मता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक झंडे का साइज महज 0.01 मिलीमीटर है। इतने छोटे होने के बावजूद, जब इन्हें लेंस की मदद से देखा जाता है, तो इनमें अशोक चक्र भी पूरी तरह स्पष्ट दिखाई देता है। इन 195 झंडों को बनाने में मात्र 200 मिलीग्राम चांदी का उपयोग किया गया है। डॉ. सक्का की मंशा है कि भारत सरकार इन झंडों को दुनिया के प्रत्येक देश को एक-एक कर भेंट करे, जिससे भारत का तिरंगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति के दूत के रूप में पहचाना जाए। अपनी इस उपलब्धि और भावना को लेकर डॉ. सक्का ने भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया है। उन्होंने पत्र के जरिए निवेदन किया है कि इन सूक्ष्म तिरंगों को विश्व के सभी 195 राज्यों तक पहुँचाया जाए। साथ ही, उन्होंने इस अद्भुत उपलब्धि को दर्ज कराने के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी अपना दावा मजबूती से पेश कर दिया है। 121 वर्ल्ड रिकॉर्ड पहले ही अपने नाम कर चुके डॉ. सक्का की यह कोशिश न केवल उदयपुर, बल्कि पूरे भारत के लिए गौरव का विषय
01 May 2026