
चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने संसदीय क्षेत्रवासियों एवं मेवाड़वासियों के लिए महत्वपूर्ण रेल उदयपुर सुविधा की सुविधा के विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार व्यक्त किया है।सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासों के फलस्वरूप गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर सिटी शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो मावली एवं चंदेरिया के रास्ते संचालित होती है, के परिचालन को सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर दो दिन किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने सांसद जोशी को भेजे पत्र के माध्यम से इसकी स्वीकृति की जानकारी दी है।सांसद जोशी ने कहा कि इस ट्रेन के फेरे बढ़ने से चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के चित्तौड़गढ़, मावली एवं आसपास के क्षेत्रों सहित पूरे मेवाड़ क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। उदयपुर, चित्तौड़गढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से शालीमार/कोलकाता क्षेत्र तथा खड़गपुर, रायगढ़, गुना, कटनी, टाटानगर की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को अब पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक यात्रा विकल्प उपलब्ध होगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय रेल निरंतर यात्री सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी क्रम में रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा जनसुविधा एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।सांसद जोशी ने कहा कि मेवाड़ की रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी रेल सुविधाओं के विस्तार एवं नई रेल सेवाओं के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।सांसद सी.पी. जोशी ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र एवं समस्त मेवाड़वासियों की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।