
उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फेस्टिवल में तुर्की के कलाकारों को बुलाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शनिवार को NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।NSUI कार्यकर्ताओं ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की ने पाकिस्तान का साथ दिया था। तुर्की के कलाकारों को मंच देना गलत है। म्यूजिक फेस्टिवल में तुर्की के कलाकारों के परफॉर्मेंस को रोका जाए और पूरे म्यूजिक फेस्टिवल को कैंसिल किया जाए।NSUI कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) सिटी जितेंद्र ओझा को सौंपा।NSUI के पूर्व ज़िला अध्यक्ष मोहित नायक ने कहा- तुर्की के कलाकारों को बुलाना और उन्हें महाराणा प्रताप की पवित्र धरती पर मंच देना पूरी तरह गलत है। अगर इसे समय रहते नहीं रोका गया, तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, और इसके लिए आयोजकों के साथ-साथ जिला प्रशासन भी जिम्मेदार होगा।शनिवार शाम को तुर्की की सिंगर सेलीन सुम्बुलटेपे और दूसरे कलाकारों को इस फेस्टिवल में परफॉर्म करना है, और NSUI इसका विरोध कर रही है।
01 May 2026