
बाड़मेर के गुड़ामालानी थाने में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पूर्व सरपंच को हनीट्रैप में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने राई देवी उर्फ रवीना सहित प्रकाश, भवानी और कमलेश को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि गिरोह सरपंच से 83 हजार रुपये नकद और 90 हजार रुपये ऑनलाइन ऐंठ चुका था। बाड़मेर ग्रामीण क्षेत्र से पकड़े जाने के बाद मुख्य आरोपी राई देवी गुड़ामालानी पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और फरार महिला की तलाश में जगह-जगह नाकेबंदी कर दबिश दी जा रही है।
25 Sept 2026