
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जलदाय विभाग के 72 घंटे में पानी सप्लाई करने के फैसले का कड़ा विरोध किया है। कांग्रेस अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ ने कहा कि उदयपुर एक महत्वपूर्ण पर्यटन नगरी और तेजी से बढ़ता शहर है, जहां आबादी के साथ पानी की खपत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में 48 घंटे के अंतराल को बढ़ाकर 72 घंटे करना आम जनता, मध्यम वर्ग, किराएदारों और छोटे व्यवसायियों के लिए बड़ा संकट खड़ा करने वाला कदम है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत 24 घंटे जलापूर्ति के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन अब 48 घंटे की व्यवस्था को भी बिगाड़ा जा रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि 72 घंटे के अंतराल वाले फैसले को तुरंत निरस्त कर पुरानी 48 घंटे की व्यवस्था बहाल की जाए और भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए जल वितरण तंत्र को मजबूत करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए।
25 Sept 2026