
गाड़ी उदयपुर में घर खड़ी, फॉस्ट टैग राजसमंद में कटा:घर के सीसीटीवी बताया गाड़ी पार्किंग में खड़ी थी उस दिन, नहीं किया समाधान उदयपुर शहर में एक गाड़ी घर की पार्किंग में ही खड़ी और उसका राजसमंद से ब्यावर के बीच में फास्ट टैग से रुपए कट गए। इस संबंध में गाड़ी मालिक ने नेशनल हाइवे के नंबर पर शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन अब तक कटी राशि वापस नहीं लौटी। गाड़ी मालिक ने उस दिन के सीसीटीवी भी सामने रखे जिसमें गाड़ी घर की पार्किंग में खड़ी।शहर के न्यू भूपालपुरा निवासी जितेंद्र मेहता ने बताया कि 1 मार्च की शाम को उनके मोबाइल पर एसएमएस आया कि उनकी गाड़ी नंबर आरजे 27 सीई 2323 राजसमंद के भीम के पास बग्गड़ टोल प्लाजा से फास्ट टैग से 90 रुपए का टोल कटा। मेहता की पत्नी उदयपुर के एमजी कॉलेज में प्रोफसर डा. कहानी मेहता ने बताया कि उनकी गाड़ी तो पिछले कुछ महीनों से हाइवे पर ही नहीं गई और 1 मार्च के दिन तो घर की पार्किंग से ही बाहर ही नहीं निकली थी।उन्होंने बताया कि इस संबंध में नेशनल हाइवे के टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई। यहीं नहीं घर में लगे सीसीटीवी से उस दिन और उसी टाईम के फुटेज भी निकाले जिसमें उसी समय गाड़ी घर की पार्किंग में खड़ी थी।उन्होंने बताया कि हाइवे को दी शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस तरह से गाड़ी कहीं जाए नहीं और फास्ट टैग से राशि कैसे कट जाती है।