
शनिवार अल सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने पहुंची उदयपुर नगर निगम की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 11 संपत्तियों को सीज़ किया है इनमें से दुकानें और मकान सहित 7 संपत्तियों उदयपुर के बापू बाजार और अश्वनी बाजार में स्थित बताई जा रही है जबकि चार संपत्तियां सेक्टर इलाके की बताई गई है रेवेन्यू इंस्पेक्टर विजय जैन और उनके साथ पहुंचे नगर निगम के कर्मचारी तथा होमगार्ड के जवानों के साथ अल सुबह सभी स्थानों पर दबिश देते हुए बापू बाजार स्थित दो दुकानों को सीज करने के साथ-साथ अश्विनी बाजार सहित लगभग सात संपत्तियों को सीज किया है वहीं दूसरी टीम में रेवेन्यू इंस्पेक्टर श्री मोहित के साथ निगम के कर्मचारियों और उड़न दस्ते के साथ पहुंचे होमगार्ड के जवानों ने कर बकाया होने के चलते हिरण मगरी क्षेत्र की लगभग चार संपत्तियों को सीज किया है इन सभी संपत्तियों पर पांच से दस लाख का निगम टैक्स बकाया है बार बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कर जमा नहीं कराने पर इन सभी संपत्तियों को अगले आदेश तक के लिए सीज कर दिया गया है
01 May 2026