
उदयपुर में शराब की दुकानों के कलेक्शन के रुपए चुराने वाले सेल्समैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से चोरी किए 3.65 लाख रुपए बरामद किए।शराब की दुकान के सेल्समैन मदनलाल चौधरी ने चोरी की रिपोर्ट पेश दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 13 फरवरी को कृषि मंडी के सामने स्कूटर की डिग्गी से रुपए किसी ने चोरी कर लिए।हिरण मगरी थाना पुलिस ने CCTV देखे तो शिकायतकर्ता के साथ स्कूटर पर बैठा दूसरा सेल्समैन ही रुपए चोरी करते हुए दिखा था। इस पर शनिवार रात शराब दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन आरोपी शिवम शाह को गिरफ्तार कर लिया गया।रुपए स्कूटी की डिक्की में रखे हुए थे। साथ में दूसरा सेल्समैन शिवम भी था। स्कूटी खड़ी कर काम से ठेके पर गए और वापस लौटे, तब डिक्की में रखे रुपए गायब मिले। इस पर सभी को अज्ञात चोरी द्वारा चोरी का अंदेशा था। इधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता लगा कि दूसरे सेल्समैन शिवम ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस पर आरोपी शिवम पुत्र नागेंद्र शाह निवासी मलीपुर थाना जिला चेनारी रोहतास बिहार हाल गायरियावास उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
16 Feb 2026