
उदयपुर में फिल्म ‘पुष्पा’ की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ स्टार विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने डीजे नाइट में डांस भी किया। शादी में शामिल होने आए मेहमानों के जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी उदयपुर से रवाना हो गए हैं।दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार के सदस्य भी आज हैदराबाद के लिए निकलेंगे। अब 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होग, जिसमें साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े स्टार समेत राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी।शादी में रश्मिका ने सिंदूरी रंग की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहनी। उनका दक्षिण भारतीय दुल्हन का क्लासिक लुक था। माथे पर सोने की पट्टी और हार पहना। मंगलसूत्र पहनाने की रस्म के दौरान रश्मिका की आंखों में खुशी के आंसू थे।वहीं विजय देवरकोंडा ने धोती और कंधे पर सिंदूरी लाल रंग का दुपट्टा पहना। दोनों अपने पारंपरिक परिधान में खूबसूरत लग रहे थे। परिवार ने नजर से बचाने के लिए दोनों के चेहरे पर काला टीका लगाया था।होटल मेंमेटोस एकाया में शादी के बाद डीजे नाइट हुई। इसके लिए खासतौर पर फेमस डीजे गणेश (गणेश रंगनाथन) को बुलाया गया था। डीजे पर साउथ की फिल्मों और रश्मिका की बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’, ‘छावा’ के गाने भी बजे। रश्मिका की साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ का गाना 'श्रीवल्ली' भी डीजे पर बजाया गया।रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 23 फरवरी को उदयपुर आ गए थे। 4 दिन होटल मेंमेटोस एकाया में प्री-वेडिंग और वेडिंग फंक्शन हुए। प्री-वेडिंग में दोनों के परिवार और दोस्तों के बीच ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ मैच हुआ। पूल पार्टी और डिनर हुआ। 25 फरवरी से शादी के फंक्शन शुरू हुए थे। 4 दिन बाद अब दोनों, उनके परिवार और दो
01 May 2026