
राजस्थान सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में उदयपुर जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कुल 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें उदयपुर जिले के कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। प्रभा गौतम को चित्तौड़गढ़ एडीएम और सांवरियाजी मंदिर मंडल की सीईओ पद से उदयपुर में आबकारी विभाग का अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है। प्रभा गौतम इससे पहले उदयपुर में एडीएम सिटी, जनजाति विभाग और वाणिज्यकर विभाग सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। वहीं मनसुखराम डामोर को बांसवाड़ा जिले के घाटोल उपखंड अधिकारी पद से उदयपुर के बड़गांव उपखंड अधिकारी पद पर लगाया गया है। वे पहले मावली एसडीएम और यूडीए में भी सेवाएं दे चुके हैं। लतिका पालीवाल को उदयपुर में सहायक भू-प्रबंध अधिकारी बनाया गया है। वहीं रमेश चंद बहड़िया को भींडर एसडीएम पद से हटाकर उदयपुर विकास प्राधिकरण में उपायुक्त नियुक्त किया गया है। नगर निगम में उपायुक्त पद पर कार्यरत दिनेश कुमार मंडोवरा को अब टीएडी विभाग में उप निदेशक प्रोटेक्टिव लेजिस्लेशन की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह शत्रुघ्न सिंह गुर्जर को जयपुर विकास प्राधिकरण से उदयपुर नगर निगम में उपायुक्त लगाया गया है। इसके अलावा रक्षा पारीक को नाथद्वारा एसडीएम पद से उदयपुर स्मार्ट सिटी कंपनी में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। वहीं हुकम कंवर को कोटा मुख्यालय से उदयपुर स्थित एचसीएम रीपा में उप निदेशक पद पर लगाया गया है। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी योजनाओं और व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
15 May 2026