
उदयपुर में सहेली मार्ग पर यूआईटी सर्कल के पास स्पा की आड़ में ग्राहकों से रुपए लेकर अवैध देह व्यापार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नेचर टच स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए 3 लड़कियों सहित संचालिका को भी गिरफ्तार किया है। यहां एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर गलत काम कराया जा रहा था।एसटी-एससी सेल की डीएसपी नीतू सिंह ने बताया कि थाना अंबामाता, बड़गांव और डीएसटी ने मिलकर ये कार्रवाई की। शिकायत मिली थी कि यहां स्पा सेंटर की आड में ग्राहकों से पैसे लेकर अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस की टीम ने यहां पहुंचकर रेड मारी। जिसमें देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ। मौके से 3 लड़कियों और एक संचालिका को गिरफ्तार किया। ये लड़कियां भीलवाड़ा, चित्त़ौड़गढ़ आदि जिलों की रहने वाली हैं।यह कार्रवाई एडिशनल एसपी माधुरी वर्मा के निर्देशन एवं निगरानी में की गई। मामले की जांच माधुरी वर्मा कर रही हैं। पुलिस स्पा संचालन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। बता दें, पर्यटन नगरी होने से यहां खासकर टूरिस्ट प्वाइंट के आसपास बड़ी संख्या में स्पा सेंटर खुले हैं। सहेलियों की बाड़ी भी सबसे बड़ा टूरिस्ट प्लेस हैं जिसके आसपास कई स्पा सेंटर संचालित हैं।

16 Feb 2026