
भीण्डर क्षेत्र के आलूखेड़ा गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक पैंथर गांव के एक खुले कुएं में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद पैंथर को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। मौके पर भीण्डर पुलिस थाने का जाप्ता तैनात है, वहीं भीण्डर वन विभाग की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।बताया जा रहा है कि पैंथर को सुरक्षित निकालने के लिए उदयपुर से विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है, जिनके आने का इंतजार किया जा रहा है। घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद हैं। वन विभाग द्वारा लोगों से दूरी बनाए रखने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है ताकि रेस्क्यू कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।फिलहाल पैंथर को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।
01 May 2026