
उदयपुर में एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की आज मेहंदी की रस्म होगी। शाम को संगीत का कार्यक्रम होगा। इस खास मौके के लिए होटल 'मोमेंटोस एकाया' को फूलों और रोशनी से सजाया गया है।दोनों कल यानी 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी में दोनों परिवार के सदस्य और कुछ खास मेहमान ही शामिल होंगे। शादी करवाने पंडित भी आज उदयपुर पहुंच गए है। वहीं फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी आज पहुंचे हैं। उनकी तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा मेन लीड में थे।फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी शादी में शामिल होने उदयपुर आए है। वे तेलुगु और हिंदी फिल्म में काम करते है। वांगा ने अपनी पटकथा लेखन और निर्देशन की शुरुआत 2017 की तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी से की थी, जिसमें विजय देवरकोंडा ने अभिनय किया था। इसके साा ही साउथ से पंडित भी आज पहुंचे हैं, जो शादी की रस्मों को पूरा करवाएंगे।होटल में सजावट में हल्के हरे रंग के शेड्स के पर्दे, ताजा फूल और फलों से सजे सेंटरपीस, मोती जैसी फिनिश वाली टेबल सेटिंग दिखाई देगी। वहीं मेहमानों के लिए साउथ इंडियन और पंजाबी खाने के साथ ही जापानी डिशेज भी परोसी जाएगी। शादी के लिए RVR इवेंट्ज एंड डिजाइन कंपनी को जिम्मा सौंपा गया है।विजय-रश्मिका कल परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लेंगे। शादी में केवल 200 मेहमान शामिल होंगे। इनमें साउथ इंडस्ट्री के कुछ डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और दोनों के कुछ खास दोस्त ही होंगे। रिसेप्शन हैदराबाद में 3 और 4 मार्च को होगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी। यह रिसेप्शन हैदराबाद या बंजारा हिल्स की किसी प्रीमियम लोकेशन पर होने की संभावना है।वर-वधू अपने परिवार के साथ 23 फरवरी को ही वेडिंग वेन्यू लग्जरी होटल ‘मोमेंटोस एकाया’ आ गए थे। दो दिन 23-24 फरवरी को प्री-वेडिंग पार्टी की थी। 24 फरवरी को दूल्हा-दुल्हन की टीमों के बीच क्रिकेट मैच हुआ था, जिसे उन्होंने ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ का नाम दिया था। दोनों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पूल पार्टी, डिनर और ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ की फोटो भी शेयर की थी।दूल्हा साउथ स्टार विजय देवरकोंडा फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं। उनके पिता देवरकोंडा गोवर्धन साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपने बेटे के साथ मिलकर वर्ष 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पक विमानम' को प्रोड्यूस किया था।इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज का निर्देशन भी किया है। वहीं विजय देवरकोंडा की मां का नाम माधवी देवरकोंडा और छोटे भाई का नाम आनंद देवरकोंडा है। आनंद भी तेलुगु सिनेमा के उभरते सितारों में से हैं।वहीं रश्मिका नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। रश्मिका के पिता मदन मंदाना बिजनेसमैन हैं। उनकी दो बहनें सुमन और शिमान हैं। रश्मिका ने फिल्म ‘गुडबाय’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एनिमल, छावा, पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी में काम किया है।
01 May 2026