
उदयपुर शहर में खासकर जगदीश चौक में हर साल की तरह होली का जश्न बड़े ही जोश और उत्साह से सेलिब्रेट किया गया। पूरा चौक युवाओं से खचाखच भरा था।हिंदी-पंजाबी सॉन्ग्स पर हर कोई मस्ती से झूमा और होली को मस्ती से खेला। शहर में गुलाल उड़ाते हुए रंग फेंका और शुभकामनाएं दी।रंगों के इस पर्व पर देश-विदेश से आए टूरिस्ट भी बखूबी रम गए हैं। उन्होंने भी होली को खूब एन्जॉय किया। जगदीश मंदिर की सीढ़ियों से लेकर आसपास होटल्स की छतों, खिड़कियों पर लोग इस जश्न के गवाह बने। भारी भीड़ के कारण जगदीश चौक आने वाले रास्तों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही और पुलिस ने अपने प्रबंध कर रखे थे।मौके पर पुलिस जाब्ता लगाया है, जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। यहां शहर के अधिकारियों ने भी होली सेलीब्रेट की और एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दी।उदयपुर में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भी होली खेली । कटारिया ने नगर निगम ग्राउंड में सामूहिक शोक परिवारों को ढांढस बंधाया। इसके बाद कटारिया ने शहर के इलाको में होली खेली। उनके सेक्टर 11 स्थित आवास पर भी कार्यकर्ताओं ने होली खेली। सांसद डा. मन्नालाल रावत ने खुद ढोल बजाकर कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली।
01 May 2026