
अमेरिका-इजराइल और ईरान के तनाव का असर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर आया है। उदयपुर शहर में प्रतिदिन 1000 से 1200 कॉमर्शियल गैस सिलेंड की खपत है और अब इनकी आपूर्ति भी बंद हो गई है। सबसे बड़ा असर होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल कैटिंन और हॉस्टल में दिखने को मिल रहा है। वैसे उदयपुर में यह समस्या 4 मार्च से ही आने लगी लेकिन अब जैसे ही तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोक लगाई उसके बाद परेशानियां बढ़ गई हैं अब नए विकल्प तलाशे जा रहे है लेकिन समस्याएं बढ़ गई है। उदयपुर एलपीजी फेडरेशन के सेक्रेटी सुनील जोशी ने बताया कि ये संकट हम 4 मार्च से फेज कर रहे है। जंग की वजह से हॉर्मुज जलमार्ग के रास्ते गैस सप्लाई ठप हो गई है। इससे LPG की किल्लत हो रही है। जोशी ने बताया कि सरकार के पास 45 दिन का स्टोरेज है और सरकार ने अभी प्राथमिकता घरेलू उपभोक्ता है ऐसे में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर रोक लगी है।इसका बड़ा असर पड़ा है कि होटल, रेस्टोरेंट को हम सप्लाई नहीं दे पा रहे हैं इतने कॉल गैस एजेंसियों के कार्यालय में आ रहे है कि कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई नहीं है तो दे कैसे। उन्होंने बताया कि उदयपुर में प्रतिदिन 1000 से 1200 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई होती है और अभी सप्लाई जीरो है।जोशी ने बताया कि घरेलु उपभोक्ताओं को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। समझने का प्रयास करें कि आज आपको गैस सिलेंडर मिल गया है तो आप अगली सप्लाई 25 दिन के बाद होगी और आपके घर गैस सिलेंडर पहुंच जाएगी। घरेलु उपभोक्ताओं को लेकर अभी कोई समस्या नहीं है। शहर के होटल-रेस्टोरेंट संचालक से लेकर कैंटिनों में समस्या खड़ी हो गई है। सबके पास आज शाम तक का स्टॉक है उसके बाद गैस सिलेंडर नहीं होने पर संचालन में दिक्कत आएगी। इससे पहले ही वैकल्पिक व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है लेकिन शादी ब्याह में भी बड़ी समस्या हो रही है।
01 May 2026