
उदयपुर के मीठा नीम चौराहे से कुराबड़ रोड के बीच बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर के कारण सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर काफी तेज गति में था और जैसे ही उसने सड़क पर अचानक मुडा तभी चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क से गुजर रही एक बाइक सीधे टेलर की चपेट में आ गई। इस हादसे में बाइक सवार को बचने का कोई मौका नहीं मिला। टक्कर के बाद बाइक सड़क पर गिर गई और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायल की मदद की और उसे सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने ट्रेलर और बाइक को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया, ताकि अन्य वाहन चालकों को परेशानी न हो। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर चालक ने मोड़ लेते समय सावधानी नहीं बरती, जिससे यह दुर्घटना हुई। फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़ी सभी परिस्थितियों की जांच कर रही है। ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
01 May 2026