
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत पुलिस थाना खेरोदा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की फसल जब्त कर एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज के निर्देशन तथा जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर के निर्देशानुसार थानाधिकारी खेरोदा के नेतृत्व में गठित टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बद्रीलाल पुत्र हीरालाल निवासी बांसड़ा, थाना खेरोदा, अपने खेत में गेहूं की फसल की आड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत की तलाशी ली। जांच के दौरान गेहूं की फसल के बीच बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे पाए गए। पुलिस ने मौके पर कुल 227 अफीम के पौधे उखाड़कर जब्त किए, जिनका कुल वजन 25.390 किलोग्राम पाया गया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी बद्रीलाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना खेरोदा का हिस्ट्रीशीटर भी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है तथा अग्रिम अनुसंधान जारी है।
01 May 2026