
माही डेम रोड पर खड़ी कार में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप बांसवाड़ा शहर के माही डेम रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा। आग लगते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके के लिए रवाना हुई। इधर, कोतवाली थाना पुलिस का जाप्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गया और स्थिति को संभाला। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस वाहन मालिक और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आगजनी के कारणों की जांच में जुटी

13 Jun 2026