
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 10वीं और 12वीं कक्षा की मुख्य परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। 10वीं का पहला पेपर अंग्रेजी अनिवार्य विषय का हुआ। जबकि 12वीं का मनोविज्ञान विषय का हुआ। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर 11:45 बजे तक हुई। इससे पहले परीक्षा केन्द्रों पर एंट्री के दौरान सख्ती नजर आई। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित मोबाइल बाहर ही रखवा लिए गए।नकल रोकने के लिए स्टूडेंट्स की पूरी तरह जांच कर ही प्रवेश दिया गया। उदयपुर में 150 परीक्षा केन्द्र बनाए हैं। जहां 53 हजार 449 विद्यार्थी परीक्षा में पंजीकृत हैं। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक लोकेश भारती ने बताया कि 10वीं में 30 हजार 152 और 12वीं में 23 हजार 297 छात्र शामिल हैं। सभी केन्द्रों के प्रश्न पत्र नजदीकी पुलिस थानों में रखने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले ही पेपर स्कूल में लाया जाएगा।
01 May 2026