
उदयपुर में आज वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण मौसम पलट गया। शहर में सुबह बादल गरजे और उसके बाद के कुछ इलाकों हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।शहर में आज सुबह करीब 7:45 बजे शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग ने उदयपुर में आज बुधवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।उदयपुर शहर के उपनगरीय क्षेत्र हिरणमगरी सेक्टर 3, 4, सेवाश्रम, आयड़, यूनिवर्सिटी रोड, केशव नगर, शोभागपुरा सहित अन्य इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश हुई।उदयपुर शहर का एक दिन पहले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ में ऑरेंज अलर्ट, उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में येलो अलर्ट जारी किया है।
01 May 2026