
उदयपुर का सवीना इलाकाएक बार फिर चीख-पुकार और मातम से गूंज उठा। मेलडी माता मंदिर से नेला तालाब की ओर मुड़ने वाले रास्ते पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को हुए एक बेहद दर्दनाक हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। हैरानी की बात यह है कि इसी एक ही पॉइंट पर पिछले 4 दिनों में यह तीसरा भयंकर हादसा है। हादसों के सिलसिले शुरुआत पहले दिन हुई थी, जब एक भीषण एक्सीडेंट में 10 में से 4 लोगों की मौत हो गई थी और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। अभी लोग इस सदमे से उभरे भी नहीं थे कि दूसरे दिन एक ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार बच्चे और चालक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। और आज फिर उसी जगह दो और चिराग बुझ गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू करवाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। लगातार हो रहे इन हादसों ने सड़क सुरक्षा और यातायात विभाग के दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह मोड़ इंजीनियरिंग की खामी या स्पीड ब्रेकर न होने के कारण जानलेवा बन चुका है। महज चार दिनों के भीतर इसी रास्ते पर कुल 6 मौतें प्रशासन की नींद उड़ाने के लिए काफी
01 May 2026