
पहला मामला उदयपुर जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र के खेड़ी इलाके का है। पीडिता द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक घटना 19 मई की रात करीब 8 बजे की बताई गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गणेश सुथार और उसके सात अन्य साथियों ने उसे डायन बताकर झूठे आरोप लगाए। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने महिला के साथ अभद्र गाली-गलौज की और जबरन संदिग्ध पेय पदार्थ पिला दिया। एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसकी लज्जा भंग करने की नीयत से उसके कपड़ों के साथ भी छेडछाड की। इस मामले में कुराबड़ थानाधिकारी पवन सिंह स्वयं जांच कर रहे हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है और मामले में साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई जारी है। वहीं दूसरा मामला उदयपुर शहर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र के सेक्टर-4 का है। पीडिता द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक 24 जून को सुबह करीब 11 बजकर 55 मिनट पर आरोपी संजय शर्मा ने पहले पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की और इसके बाद दुष्कर्म उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हिरण मगरी थानाधिकारी रविन्द्र चारण इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। दोनों मामलों में पुलिस साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर रही है।
17 Jul 2026