
उदयपुर के ओगणा थाना क्षेत्र के भंवरिया गांव में एक महिला ने अपने शराबी पति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पत्नी ने शव के अंतिम संस्कार का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आरोपी महिला को डिटेन कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

12 Jun 2026