
उदयपुर के सूरजपोल थाने में बड़गांव निवासी प्रार्थिया ने अपनी नाबालिग बेटी को ब्लैकमेल करने और खोटा काम करने का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी रोहित पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, पैसों की मांग की और ब्लैकमेल करते हुए गलत काम किया। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच धानमंडी थानाधिकारी गजवीर सिंह कर रहे हैं।
05 Oct 2026