
उदयपुर | बहू ने सास के साथ मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया, जिस पर हाथ में चिकित्सकों ने रोड़ डालने की सलाह दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोटी बाई पत्नी फतेहदास वैष्णव निवासी शांति नगर मस्जिद के पास सेक्टर 5 ने रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्रवधु सरोज वैष्णव उसके लगातार मारपीट करती है। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार हिरणमगरी पुलिस में शिकायतें दी थीं, किन्तु प्रभावी कार्यवाही नहीं होने से वह और अधिक हिंसक हो गई। 7 जून को मैं अपने घर पर मौजूद थी। उसी समय मेरी पुत्रवधु सरोज वैष्णव घर पर आई और बिना किसी कारण के मेरे साथ गाली गलोच करने लगी। विरोध करने पर उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी तथा लाठी से मुझ पर हमला कर दिया। आरोपी ने मेरे सिर, हाथ एवं शरीर के अन्य भागों पर लगातार वार किए। हमले से उसके सिर में गंभीर चोट आई तथा उसका हाथ टूट गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर हाथ में रोड डालना आवश्यक बताया। मौके पर आसपास के लोगों एवं पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। रिपोर्ट पर हिरणमगरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
11 Jun 2026