
तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर सड़क हादसे की वजह बनी। मामला उदयपुर-गोगुंदा हाईवे पर मदारडा के समीप का है, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रावलिया खुर्द निवासी हिम्मत मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया, हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने के बावजूद 108 एम्बुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायल को निजी वाहन से तत्काल गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद महेंद्र सिंह राजपूत ने गोगुंदा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, मौका मुआयना किया और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

17 Jul 2026