
शहर की सूरजपोल पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन कर गुजरात ले प्रयास में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि बस स्टेण्ड के बाहर एक महिला के पास अवैध शराब है और बस के माध्यम से यह शराब गुजरात ले जाई जा रही है। इस पर पुलिस ने बस स्टेण्ड में जाकर एक बैग लेकर खड़े इस महिला की तलाशी ली तो उसके बैग में 41 बीयर की केन मिली। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राधाबेन पत्नी बाबुभाई दहया भाई सलाट निवासी भुगेल रोड बायड अरवली गुजरात को गिरफ्तार किया। इसी तरह एक अन्य महिला दिवालीबेन पत्नी चेलाजी डाबी निवासी गाँधी कालोनी नरोडा अहमदाबाद हाल कुबेर नगर हवाईअड्डा के पास अहमदाबाद गुजरात के पास से भी बैग में से 41 केन बीयर की मिली। दोनों ने ही आस-पास की दुकानों से शराब खरीदी है और दोनों इस शराब को बस से गुजरात ले के प्रयास में थी।

06 Oct 2026