
कानून व्यवस्था को चुनौती देती यह वारदात 13 जून की शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। प्रार्थी ने बेकरिया थाने में उपस्थित होकर इस संबंध में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नाबालिग पुत्री देवला गांव से पैदल ही अपने मामा के घर की तरफ जा रही थी। तभी सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुल छह बदमाश वहां पहुंचे। इन बदमाशों ने जबरन लड़की का रास्ता रोका और उसे डरा-धमकाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गए। वहां आरोपियों ने पूरी रात पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अगली सुबह उसे छोड़कर मौके से भाग निकले। पीडिता ने घर पहूंच कर पुरी घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। इस पर उसके पिता ने इस मामले में बेकरियां थाने में इंदर गरासिया और दिनेश गरासिया के अलावा चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस सनसनीख्ेाज वारदात की उच्च स्तरीय जांच कोटड़ा डीएसपी डूंगरसिंह चूंडावत द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाही की जायेगी।

16 Jun 2026