
उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का मामला आया। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के बेडवास निवासी शंकरलाल जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपी पूरण चौधरी ने अपनी फेसबुक आईडी पर उनकी पत्नी की फोटो स्टोरी के रूप में अपलोड कर वायरल कर दी। शिकायत में बताया गया कि इससे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और उन्हें मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ा। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

05 Jun 2026