
उदयपुर के व्यस्ततम सूरजपोल से गुलाबबाग मार्ग पर नगर निगम की अतिक्रमण रोधी कार्रवाई पर निष्पक्षता के सवाल खड़े हो गए हैं। मौके से सामने आए वीडियो साफ तौर पर बयां कर रहे हैं कि निगम कर्मचारियों की कार्रवाई में किस तरह से दोहरा मापदंड अपनाया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम एक विशेष दुकान के शटर के बाहर रखे सामान को निशाना बनाकर दोबारा उठा रही है, जबकि इसी मार्ग पर उससे कुछ ही दूरी पर शटर से बाहर पड़े सामान को पूरी तरह नज़रअंदाज कर दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगम की टीम मानो किसी एक ही दुकान पर कार्रवाई का मन बनाकर आई थी और दूसरी दुकान की तरफ देखने तक की मनाही थी। मामले को लेकर स्थानीय दुकानदारों में भारी रोष देखा जा रहा है।
09 Oct 2026