
भरतपुर ACB ने रिश्वत के मामले में असिस्टेंट इंजीनियर गोविंद प्रसाद को 30 हजार रुपए लेते गिरफ्तार किया है। ट्रैप के बाद आरोपी के घर की तलाशी में 43 लाख 38 हजार रुपए नकद और 20 किलो चांदी की सिल्लियां मिलीं। हिंडौन की दो दुकानों, मानसरोवर जयपुर के हाउसिंग बोर्ड मकान समेत अन्य संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। ACB अब नकदी, चांदी और संपत्तियों के स्रोत की जांच कर रही है।
15 Sept 2026