
उदयपुर शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़िता की ओर से दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में आरोपी अमजद खान पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीडिता ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपी ने युवती की अश्लील तस्वीरें भी मोबाईल में कैद कर लीं। इसके बाद आरोपी लगातार फोटो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और धमकियों के जरिए दबाव बना रहा था। परेशान होकर आखिरकार युवती ने घंटाघर थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए घंटाघर थाना पुलिस ने आरोपी अमजद खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
22 May 2026