
मामला पानरवा थाना क्षेत्र से जुड़ा है, पीड़िता की शिकायत के मुताबिक घटना 20 अप्रैल की बताई गई है। पीड़िता ने घटना को लेकर पुलिस को डाक के जरिए लिखित रिपोर्ट भेजी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अगस्त को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। रिपोर्ट में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रमेश उसे जबरन अपने घर ले गया। वहां उसके साथ डस्की किया गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के संबंध में वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। यह धमकी आरोपी के जीजा की ओर से दिए जाने की बात शिकायत में कही गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पानरवा थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर रमेश के अलावा छह अन्य लोगों को भी मामले में अभियुक्त बनाया है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।मामले की जांच पानरवा थाना अधिकारी सबीर खान कर रहे हैं। पुलिस की ओर से प्रकरण से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और नामजद लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। शिकायत में बताए गए घटनाक्रम के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है।

18 Aug 2026