
उदयपुर में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पहली कार्रवाई प्रतापनगर थाना क्षेत्र के रेती स्टैंड सुखेर रोड पर देखने को मिली, जहाँ रेबारियों का गुड़ा निवासी आरोपी उदयसिंह को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की पर्ची काटते हुए पकड़ा गया। इस कार्रवाई को हेड कांस्टेबल तख्त सिंह द्वारा अंजाम दिया गया, जबकि मामले की जांच हेड कांस्टेबल उमेश कुमार को सौंपी गई है। इसी प्रतापनगर थाना क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई पायडा टेम्पो स्टैंड पर की गई। यहाँ शाम करीब चार बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश गमेती को गिरफ्तार किया। आरोपी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला है। इस कार्रवाई को हेड कांस्टेबल उमेश कुमार ने अंजाम दिया। मामले की अग्रिम जांच हेड कांस्टेबल तख्त सिंह को सौंपी गई है। वहीं, तीसरी बड़ी कार्रवाई हाथीपोल थाना क्षेत्र के चेतक सर्कल पर हुई। गुरूवार की रात को पुलिस ने आरोपी अल्ताज खान को सट्टे की अवैध पर्चियां काटते हुए गिरफ्तार किया। अल्ताज खान घंटाघर के सिलावटवाड़ी की गली नंबर 2 का निवासी है। इस कार्रवाई को हाथीपोल थाने के हेड कांस्टेबल लक्ष्मीलाल ने अंजाम दिया और मामले की जांच हेड कांस्टेबल नंबर धनराज द्वारा की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आरपीजीओ एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर अग्रिन कार्रवाही शुरू कर दी है।
23 May 2026