
उदयपुर नगर निगम चुनाव के नतीजों में मुस्लिम प्रतिनिधित्व को लेकर भी सियासी चर्चा तेज है। 80 वार्डों के परिणाम में कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे पांचों मुस्लिम प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा के दो मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल नहीं रहे। इन नतीजों के बीच शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए करीबी मुकाबले और स्थानीय राजनीतिक समीकरण भी चर्चा में हैं। उदयपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के पांच मुस्लिम प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इनमें हिदायतुल्ला, मीना बानो, हीना कौसर बानो, साजिद खान और रूखसार खान शामिल हैं। वहीं भाजपा का कोई भी मुस्लिम प्रत्याशी जीत नहीं सका। चुनाव परिणामों में स्थानीय समीकरणों का असर भी नजर आया। आयड़ और खांजीपीर जैसे इलाकों में भाजपा को हार मिली। वहीं साजिद खान ने 2790 वोटों से सबसे बड़ी जीत दर्ज की, जबकि आकाश वागरेचा महज 50 वोटों से जीते।

15 Sept 2026