
गोगुंदा थाना क्षेत्र के खोखरियों का भीलवाड़ा भुताला निवासी मागु गमेती ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के पति द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी 30 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे बिना किसी को बताए अचानक घर से कहीं चली गई। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी खोजबीन शुरू की। परिवार के लोगों ने आसपास के गांवों, पास-पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां संभावित सभी जगहों पर महिला की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। हर तरफ तलाश करने के बाद भी जब महिला का कोई पता नहीं चला, तो पीड़ित पति मागु गमेती ने गोगुंदा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस पूरे मामले की जांच गोगुंदा थाने के सहायक उपनिरीक्षक विनेश कुमार को सौंपी गई है। सहायक उपनिरीक्षक विनेश कुमार महिला का सुराग लगाने के लिए संभावित ठिकानों पर पूछताछ कर रहे हैं और मामले की हर पहलू से पड़ताल जारी है।
27 Aug 2026