
उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर युवती को होटल ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी योगेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) और 127(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और बड़़ी की तरफ एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों, स्थान और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
04 Sept 2026